पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
रास्तों पर फिसलन भी बढ़ गई है।वाहनों का आना जाना बंद हो गया , रास्तों पर भरी बर्फबारी की वजह से गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई सड़कें बंद कर दी है। जिसमें कई मेन सड़कों समेत कुछ नेशनल हाईवे भी बंद किए गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने बताया कि, मौसम की मार के चलते 560 से ज्यादा सड़कें बंद हैं और करीब 4,800 बिजली डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (DTR) काम नहीं कर रहे हैं।
नेशनल हाईवे
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बर्फ जमा होने, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण कुल 563 सड़कें बंद हैं। इनमें 2 नेशनल हाईवे भी शामिल हैं।
लाहौल और स्पीति
लाहौल और स्पीति जिले में सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां 290 सड़कें ब्लॉक हो गईं। NH-03 (कोकसर-रोहतांग पास-दारचा-सरचू) और NH-505 (ग्रामफू-बटल-लोसर) पूरी तरह बंद हैं।
तांडी-खाडू नाला
कई आंतरिक सड़कें जैसे तांडी-खाडू नाला हिस्सा भी बंद है।
पढ़ें :- जिन छात्रों पर घातक हमले हुए उसके ज़िम्मेदार गृह मंत्री हैं, उनको जवाब देना ही पड़ेगा: राहुल गांधी
चंबा
चंबा जिले में पांगी, भरमौर, तिस्सा और सलूनी जैसे इलाकों में 105 सड़कें बंद हैं। मंडी में 64 सड़कें प्रभावित हैं।
कुल्लू
कुल्लू में बर्फबारी के कारण 9 सड़कें बंद हैं।
सिरमौर और ऊना
सिरमौर और ऊना जिलों में भी कुछ सड़कें बंद होने की जानकारी मिली है, लेकिन बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, हिमाचल में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। राज्य आपदा हेल्पलाइन: 1070 , जिला आपदा हेल्पलाइन: 1077 और 9459455841 नंबर जारी किया गया है।