Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले प्रतिनिधिमंडल में गौरव गोगई का नाम देख भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी से की ये अपील

पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले प्रतिनिधिमंडल में गौरव गोगई का नाम देख भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी से की ये अपील

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष दुनिया में रखने के लिए कांग्रेस ने अपने चार सांसदों के नाम सरकार के पास भेजे हैं। इसमें असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का भी नाम शामिल है। उनका नाम कांग्रेस की लिस्ट में देखकर भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भड़क गए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

अमम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सूची में नामित सांसदों में से एक (असम से) ने पाकिस्तान में अपने लंबे समय तक रहने से इनकार नहीं किया है- कथित तौर पर दो सप्ताह तक-और विश्वसनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन ले रही थी। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और दलगत राजनीति से परे, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा से दो-दो सदस्यों के नाम इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए भेजें हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन सांसदों के नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए भेजे हैं उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन तथा राजा बरार शामिल हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

 

Advertisement