Hina Khan in Kashmiri look: एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। लेकिन वो बेहद ही हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं। अब हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंची जहां उनका कातिलाना अंदाज देखकर लोगों की नजरें उन पर से हट नहीं पाई।
पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...
बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ब्राइडल रैंप वॉक (hina khan bridal ramp walk) करने एक इवेंट में गई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस की हिम्मत को देखकर सभी लोग चौंक गए थे।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने इवेंट के दौरान पिंक कलर का कश्मीरी लुक में सूट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही थीं।
कानों में इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और बालों को वेवी स्टाइल लुक देकर साथ ही न्यूड ब्राउन शेड लिप्सटिक लगाकर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया था।
हिना खान ने इस इवेंट के दौरान जमकर तारीफे बटौरीं। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हिना को गले लगाया। वहीं, अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने भी हिना को गले लगाया।
पढ़ें :- Video-महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में कर ली शादी, परिवार आग बबूला,दंपति ने मांगी केरल पुलिस से सुरक्षा
एक्ट्रेस की इन फोटोज पर आप लगातार फैंस कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- हिना खान तुम शेरनी हो। दूसरे ने लिखा- आपकी हिम्मत की दात देनी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- आप सभी हिना के लिए दुआ करें।