Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 22 May ka Itihas: बछेन्द्री पाल एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं

22 May ka Itihas: बछेन्द्री पाल एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

22 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 22 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1936- लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी. यह देश का पहला स्टेडियम था।
1960- चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई थी।
1963- भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
1972- पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था।
1972- अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
1984- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
1988- भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया था।
2003- अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
2008- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया था।

22 मई को इन हस्तियों का हुआ था जन्म
1774- भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था।
1925- रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म हुआ था।
1959- जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का जन्म था।

22 मई को इन हस्तियों का हुआ था निधन

1545- शेरशाह सूरी का निधन हुआ था।
2011- 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन हुआ था।
2012- मेघालय के आठवें मुख्यमंत्री एफ़. ए. खोंगलाम का निधन हुआ था।

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
Advertisement