Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 23 May ka Itihas: मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता की खोज करने वाले इतिहासकार राखालदास का हुआ था निधन

23 May ka Itihas: मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता की खोज करने वाले इतिहासकार राखालदास का हुआ था निधन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

23 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008 –
भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 – मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।

23 मई को इन लोगों का हुआ था जन्म

1931 – वसुंधरा कोमकली – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।
1918 – पी. सी. वैद्य – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
1896 – कमलाबाई होसपेट – महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

23 मई को इन लोगों का हुआ था निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2010 – कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय
2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

Advertisement