Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 7 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

7 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

7 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 7 अगस्त का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1880 – उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 – इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

7 अगस्त को इन लोगो का हुआ था जन्म

1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।
1900 – मलिक खिज़ार हयात तिवाना – भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।
1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1907 – सचिन्द्र लाल सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।
1925 – एम. एस. स्वामीनाथन – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा ‘हरित क्रांति’ के अगुआ।
1955 – सुरेश वाडेकर – ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं।
1702 – मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर – मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।

7 अगस्त को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2018 – एम. करुणानिधि – भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2011 – नैंसी वेक – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
2009 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
1941 – रबीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
1976 – पी. सी. अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य
1974 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

Advertisement