नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पूछताछ के लिए बुलाया है। जारी किए नोटिस के मुताबिक, सीएम रेड्डी समेत पांच लोगों को एक मई को दिल्ली बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि, इन सभी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस ने सीएम रेड्डी को पुलिस ने उस मोबाइल को भी साथ लाने को कहा है जिससे उन्होंने ये वीडियो एक्स पर शेयर किया था। दरअसल, इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।