06 जून 2026 का राशिफल : ज्योतिषीय गणना (Astrological Calculations) के अनुसार, शनिवार का दिन बेहद शुभ और दुर्लभ योगों से भरा रहने वाला है। आज आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मी-नारायण योग और शंख योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और ऐन्द्र योग का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा, मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को रूचक व हंस योग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग का सीधा प्रभाव रहेगा। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि शनिवार को मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में करियर, बिजनेस, लव लाइफ और धन के मामले में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं?
पढ़ें :- 20 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह, तुला समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल
मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृषभ – आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन – आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क – आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
पढ़ें :- 18 अप्रैल 2026 का राशिफल : शनिदेव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल
सिंह – आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
कन्या – आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला – आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक – आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु – आज घर-परिवार से जुड़े कार्य पूरे होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
पढ़ें :- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : शनिवार से बदल रही है बुध की चाल, मेष और सिंह समेत ये राशियां हो जाएं अलर्ट
मकर – आज पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
कुंभ – आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है।
मीन – आज आपका आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा। आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा और सम्मान प्राप्त होगा।