Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें, अपनी जिम्मेदारियों को खुद संभालें

24 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें, अपनी जिम्मेदारियों को खुद संभालें

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 अक्टूबर 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोग आज सोच समझकर निवेश करें।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद संभव है। पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम सुलझाने की कोशिश करें।

वृष – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कुछ जातक गृह-निर्माण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन – आज विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इससे करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

कर्क – आज ऑफिस में अपने स्किल और टैलेंट से चर्चाओं में रहेंगे। प्रेमी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रियजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या – आज सोच समझकर निवेश करें। दूसरों पर निर्भर न रहें और अपनी जिम्मेदारियों को खुद संभालें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला – आज धन बचत करना बेहद जरुरी होगा। आज ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में मुनाफा होगा।

वृश्चिक – आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों को दूर करने का प्रयास करें। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा।

धनु – नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। धन-संपदा में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी।

कुम्भ – आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। यह प्रियजनों से मिलने के लिए उत्तम दिन है।

मीन – आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

 

 

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत
Advertisement