01 अगस्त 2024 का राशिफल: 1 अगस्त गुरुवार को हर्षण योग के प्रभाव और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से मिथुन और कन्या सहित 5 राशियों के लोगों को जबर्दस्त लाभ होगा। आपका रुका धन मिलेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन सम्मान का लाभ होगा। आप परिवार के लोगों के साथ सफलता की खुशियां मनाएंगे। आए जानते हैं गुरुवार का विस्तृत राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से…
पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां
मेष राशि – आज व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृष राशि – सरकारी क्षेत्र के काम में आप सफल होंगे। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको अच्छी खबर मिलेगी।
मिथुन राशि – नौकरी व ऑफिस में आपके विचारों का स्वागत होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी।
कर्क राशि – आज रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको पिछले कुछ समय से चल रहे परेशानियों का समाधान मिलेगा।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
सिंह राशि – मांगलिक कार्यों के अवसर बन सकते है। आज मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरी व व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला राशि – आज मित्रों के साथ कुछ संबंधों में खटास आ सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज लोग आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है।
आज धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि – आज का दिन उत्तम है आज भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है । घर में शांति का माहौल रहेगा। धर्म के कार्यों में समय व्यतीत होगा।
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान , पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
मकर राशि- आज का दिन अच्छा है। आज नौकरी कर रहे जातको को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा मान सम्मान में वृद्धि का योग हैं।
कुम्भ राशि – आज का दिन बहुत अच्छा है। आज चौतरफा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन बड़ा आज प्रसन्न रहेगा। जो आप सोच रहे हैं,वह कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि – आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी कार्य को लेकर लापरवाही ना करें। अपने वाणी पर संयम रखें। आज पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें दिन अच्छा बीतेगा।