Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 अगस्त 2025 का राशिफल : जन्‍माष्‍टमी पर बनेगा ग्रहों का महासंयोग, शनिदेव मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर होंगे मेहरबान, पढ़ें अपना राशिफल

16 अगस्त 2025 का राशिफल : जन्‍माष्‍टमी पर बनेगा ग्रहों का महासंयोग, शनिदेव मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर होंगे मेहरबान, पढ़ें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Rashifal 16 August 2025: श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ज्‍वालामुखी योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। शनिवार के दिन सूर्य कर्क राशि से सिंह में जाते हुए बुध के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इस योग में न्याय के देवता शनिदेव की मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर कृपा बरसने वाली है। इन राशियों को आर्थिक और व्यवसाय के मामले में खूब लाभ मिलने वाला है। कार्यस्थल पर वातावरण सुखद रहेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और व्यापार में नए प्रोजेक्ट से बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों की सारी बाधाएं दूर होंगी और लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का पूर्ण लाभ मिलेगा और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – प्रोफेशनल क्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा,नए अवसर मिल सकते हैं। अपने विचार खुले मन से रखें, लेकिन अहंकार को नियंत्रित रखें।

वृषभ – आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें,खर्चा व बचत संतुलित करें। पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर संयम व धैर्य से काम करें।

मिथुन – शिक्षा या जानकारी की तरफ रुझान बढ़ सकता है। आत्मनिरीक्षण व दीर्घकालिक योजना बनाएं। खर्चों में समझदारी से निर्णय लें।

कर्क – आज परिवार पर ध्यान केंद्रित रहेगा,घर की व्यवस्था में सुधार संभव। आर्थिक दृष्टि से बजट बनाकर चलना लाभदायक है।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता,टीम वर्क में नेतृत्व क्षमता प्रकट होगी। प्रेम-संबंधों में निखार आएगा, लेकिन संतुलन बनाए रखें।

कन्या – आज कार्यक्षेत्र में विस्तार व संगठनात्मक सुधार संभव है। संवाद कौशल बेहतर होगा,बजट समीक्षा जरूरी है।

तुला – आज सहयोग व सामंजस्य पर आधारित दिन, कार्यस्थल पर तालमेल बेहतर होगा। अनपेक्षित अवसर सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक – आज प्रेम में खुलापन आवश्यक,परसपर समझ जरूरी। निवेश में सतर्क निर्णय लें। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा।

धनु – आज विस्तार यात्रा या सीखने के लिए दिन अनुकूल। टीम को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।
खर्चों में संतुलन बनाएं।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – आज दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करें।आकर्षक परियोजनाओं की शुरुआत संभव। परिवार या साझेदारियों में सहानुभूति बनी रहेगी।

कुंभ – आज नवाचार और सामाजिक संपर्क में उछाल। टीम मीटिंग्स में नए विचार शेयर करें। निवेश में संतुलन, रचनात्मकता पर ध्यान दें।

मीन – आज गहरे भावनात्मक संबंधों हेतु संवाद बढ़ेगा। खर्चों पर शोध व योजना बनाएं। मानसिक शांति हेतु ध्यान व चित्रकारी लाभदायक।

Advertisement