Horoscope 18 August 2025 : सोमवार 18 अगस्त के दिन भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि रहेगी। कल चंद्रमा का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में होगा। इस दिन चंद्रमा शुक्र और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। जबकि कल के दिन गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग का भी संयोग बनेगा। कल के दिन शनि भी उत्तराभाद्रपद के प्रथम चरण में वक्री होकर पहुंच रहे हैं। और पंचांग गणना से मालूम होता है कि कल मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में कल त्रिग्रह योग और शिवजी की कृपा से कन्या सहित 5 राशियों का दिन भाग्यशाली रहेगा। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कैसे रहेगा राशिफल?
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
मेष राशि – आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला हैं।रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ेगा।
वृषभ राशि- आज कार्यस्थल में आपकी परफ़ॉर्मेंस शानदार रहेगी। आज वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। आज परिवार में खुशहाली रहेगीं।
मिथुन राशि- आज अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ,यात्रा योग और पारिवारिक जीवन सुखमय। व्यावसायिक और शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में सफलता।
कर्क राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में वृद्धि योग हैं। ऑफ़िस में नेटवर्किंग और नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन-संपदा में वृद्धि सम्भव हैं।
पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
सिंह राशि- आज आर्थिक मजबूती रहेगीं। कर्ज से मुक्ति और पारिवारिक प्यार बढेगा। मेडिटेशन और सेल्फ-केयर जरूरी हैं।
कन्या राशि- आज का दिन कुछ नया करने का है। आज का दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। मौज मस्ती से समय व्यतीत होगा।
तुला राशि- आज तकनीकी या लंबे प्रोजेक्ट में सफलता, धन प्राप्ति, योग और ध्यान से स्वास्थ्य लाभ, परिवार के साथ रिश्तों में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि- आज व्यवसाय ठीक रहेगा लेकिन उधार लेने से बचें। परिवार में विवाद की संभावना बन रहा है। धैर्य बनाये रखें।
धनु राशि- आज रुके काम पूरे होंगे। आज संपत्ति के योग हैं। आज परिवार में खुशखबरी बच्चों या नौकरी से संबंधित लाभ मिल सकता हैं।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
मकर राशि- आज नए कामकाज के अवसर मिलेगा। आर्थिक मजबूती और परिवार से सहयोग मिलने का पूरा योग हैं।
कुंभ राशि- आज मेहनत का फल मिलेगा,पर बड़ी खरीदारी से पहले सावधान रहें। आज रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव हैं।
मीन राशि- आज बिजनेस ट्रिप सफल होगा। रुका धन आएगा। सरकारी लाभ की संभावना। आज परिवार में सहयोग मिलेगा।