Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अगस्त 2023 का राशिफल: इन राशि के लोगों को शेयर मार्केट में मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

26 अगस्त 2023 का राशिफल: इन राशि के लोगों को शेयर मार्केट में मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

26 अगस्त 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 26 अगस्त का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के लिए नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।

वृष – शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन – कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क – आज प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

कन्या – व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। आज घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला – आज आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

वृश्चिक – नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।

धनु – सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी।

कुम्भ – ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है।

मीन – आज आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

आचार्य रत्नाकर तिवारी—7052589999

Advertisement