1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

आज का राशिफल 16 मई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 मई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों केा व्यापार में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे। आज त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। सभी का सम्मान रखेंगे। प्रबंधन में सहज रहेंगे।

वृष – सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी। विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। नए स्त्रोत निर्मित होंगे। करियर कारोबार में फोकस रखेंगे।

मिथुन – व्यापार में सफलता मिलेगी। शासन प्रशासन के प्रयास बल पाएंगे। आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। बडी सोच बनाएंगे।

कर्क – आज भाग्य की कृपा और मेहनत लगन से उपलब्धियां बढ़ेंगी। करियर में अवसर बढ़ेंगे। आज कारोबार में तेजी आएगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – व्यवस्था अनुपालन बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामलों में सजग रहेंगे। जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे।

कन्या – आज घर परिवार में सुख सौख्य और विनम्रता बनी रहेगी। भावुकता में नहीं आएंगे। साझेदारी और सामंजस्य बढ़ाएंगे।

तुला – आज मेहनत के साथ स्मार्टनेस का योग बनाए रखें। सतर्कता और सजगता से सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे।

वृश्चिक – लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की सोच बनाए रखेंगे। प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे। कार्यगति बढ़ाकर रखेंगे। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे।

धनु – आज सहजता और उत्साह से कार्य करेंगे। पारिवारिक विषयों पर फोकस रखेंगे। घर में हर्ष आनंद बढ़ेगा। परंपराएं निभाएंगे।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज साहस से सारे कार्य बनाएंगे। संपर्क और पहल बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों का सहयोग बढे़गा। संबंधों में शुभता का संचार रहेगा।

कुम्भ – आज घर में परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवन स्तर सुधार पर पाएगा। भय व संकोच में कमी आएगी।

मीन – नई कोशिशें गति लेंगी। सृजनात्मकता बढ़ाने में रुचि लेंगे। कार्य व्यापार में सुधार आएगा। संपर्क संवाद संवार पाएंगे। अनुबंधों के योग बनेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...