Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 अगस्त 2023 का राशिफल: इन राशि पर बरसेगी कृपा, कारोबार में विस्तार समेत बन रहे हैं ये योग

29 अगस्त 2023 का राशिफल: इन राशि पर बरसेगी कृपा, कारोबार में विस्तार समेत बन रहे हैं ये योग

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 अगस्त 2023 का राशिफल: मंगलवार यानी 29 अगस्त का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है, आज दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है।

वृष – आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में आज अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन – नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

कर्क – आज आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – कारोबार का विस्तार होगा। आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या – दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला – अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक – आज दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।

धनु – आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। आज सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ – सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

आचार्य रत्नाकर तिवारी—7052589999

Advertisement