Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 जुलाई 2021 का राशिफल: इन 5 राशि के जातकों को होगा बड़ा धन लाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क

30 जुलाई 2021 का राशिफल: इन 5 राशि के जातकों को होगा बड़ा धन लाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपको  मित्रों की मदद मिलेगी। आप अपनी संगति को सही रखें। आप अपने जीवनसाथी को नाराज न करें। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कारोबार में प्रगति होगी। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आज बोलचाल में सावधान रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। 

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज किसी का काम को लेकर असमंजस में रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप किसी पर संदेह कर सकते है। साझेदारों पर नजर रखें। आज आप किसी घटना को लेकर अनजाने भय से गुजरेंगे। आपको सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। योग और ध्यान को अपनाना चाहिए। जोखिम लेने से बचें। किसी की बातों में न आएं। वाहन सावधानी से चलाएं।

 मिथुन राशिफल 

आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपने खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। जीवनसाथी की  सेहत पर ध्यान दें। उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। आपको कारोबार के क्षेत्र में कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। नए विचार आएंगे। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारियों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार के साथ घूमने के लिए जाएं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सकारात्मक रहेंगे। 

कर्क राशिफल 

आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धैर्य रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। चुनौतियों से जूझ सकते हैं। किसी भी विवाद में न पड़ें। अपने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। निजी बातें हर किसी से शेयर न करें। नई जानकारी मिलेगी। बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशिफल 

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहे। यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। पैतृक मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्य कर सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आज धन लाभ होने की संभावना है। 

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल

आज का दिन सकारात्मक रूप से बीतेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकते है। नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी से मतभेद हो सकता है। लेनदेन सावधानी से करें। अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज किसी से लेन देन न करें। नुकसान हो सकता है।

तुला राशिफल

आज आप पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते   की सूचना मिलेगी।  घर की सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको क्षमता के अनुसार कामयाबी प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको किसी  के कार्य के पूरा नहीं कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । किस्मत के भरोसे न रहें। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नशापान, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। निवेश को टालें। सेहत बिगड़ सकती है। आज दूसरों की मदद करने की भावना पैदा होगी। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी।

धनु राशिफल

आज आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रिश्तेदारों से जरूरी सूचना मिलेगी। कारोबार के  क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र में भी नुकसान उठाना पड सकता है। पूजापाठ में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। छात्रों काे मेहनत का फल मिलेगा।जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। गैरजरूरी कार्यों में खर्च कर सकते हैं।

मकर राशिफल

आज सावधान रहें। कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। आज अच्छे कामों पर आपका धन खर्च होगा। आज सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।  जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे कुछ भूल हो सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात हो सकती है। पदोन्नति की सूचना मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।  आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी से विवाद हो सकता है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कुंभ राशिफल

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मन में नकारात्मक सोच ज्यादा रहेगी। व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन दिखाई देगा। कुसंगति से दूर रहें। जोखिम को टालें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं।  व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

मीन राशिफल

आज आपको बेहतर कामयाबी मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। अपने  आप पर पूरा भरोसा रखें। लगातार मेहनत करते रहें। निवेश को लेकर जानकारों से सलाह जरूर ले। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। आप अपने सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। उधार देने से बचें। आज आपको लाभ होगा। वाणी पर संयम रखना होगा।  खर्च पर नियंत्रण रखें।

Advertisement