Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जानिए बाकी राशियों का हाल

18 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जानिए बाकी राशियों का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

आज आप बेहद अच्छे मूड में रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। कारोबार से जुड़ी नई योजना बनेगी।  घूमने जाने के लिए योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि 

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। अनावश्यक के खर्चों पर काबू रखें। प्रबुद्ध लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपके कार्यों की सराहना होगी। छात्रों को लाभ होगा।   शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

मिथुन राशि 

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है।  आज का दिन बेहतर ढंग तरीके से गुजरेगा। रिश्तेदारों, मित्रों से भेंट  होगी। जीवनशैली में बदलाव होगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शरीरीरिक दर्द से परेशान हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि 

आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर हो सकतेहैं। बेहद व्यस्त रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। ज्यादा खर्च होने से बजट प्रभावित हो सकता है।  किसी बीमारी से राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी से भराहो सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। नई योजनाओं काे  क्रियान्वित कर सकते हैं। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि 

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति से बचें। कुसंगति से हानि हो सकती है। आज नई जानकारी मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में आज सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का पूरासहयोग मिलेगा। धन लाभ होने के अवसर आएंगे। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के  लिए इंतजार करना होगा।  आलस्य न दिखाएं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि

आज आपको ऋण से मुक्ति मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। गोपनीय चर्चा सावधानी के साथ करें। नए लेनदेन को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय के सिलसिले में  यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है । सेहत का ध्यान रखें। जोखिम वाले कार्य न करें। आज प्रभु आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। आपकी दिनचर्या में  परिवर्तन होगा।  धऩ लाभ होने की संभावना है। लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा।कारोबाार में उन्नति होगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। सगे संबंधियोंसे मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घूमने का प्लान  बनाएंगे।

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का उत्साह बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। दिन के आरम्भ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। सन्तान के मनमाने रवैये से मन व्यथित हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ चंचलता और व्यग्रता रहेगी। अधिकारों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि 

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। किसी गुप्त चिन्ता के कारण मन उद्वेलित हो सकता है। अटके हुए मामलों को लम्बा न खींचें। किसी योग्य कार्य के लिये आपको लाभ मिलेगा। आपके प्रभाव से कठिन कार्य भी आसानी हो जायेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मीन राशि 

आज व्यापार का कार्य प्रगति पर रहेगा। धन का आगमन सामान्य रहेगा। आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लोग आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।

Advertisement