मेष राशिफल
आज आपका दिन शानदार रहेगा। दफ्तर का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।
पढ़ें :- Pitru Dosh Upay : 7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय , दूर होगा पितृ दोष
वृषभ राशिफल
बेवजह के विवाद का हिस्सा न बनें। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आज किस्मत आपके साथ है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।
मिथुन राशिफल
कारोबारियों को धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्र अधिक पढ़ाई करें। कैरियर से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है।
कर्क राशिफल
कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। फील्ड में काम करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। आर्थिक लाभ होगा।
सिंह राशिफल
आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी बात को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके और जीवनसाथी के रिश्तों के बीच मिठास आएगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। कई प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप थकान महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
कन्या राशिफल
आपकी सलाह से कई लोगों को काफी लाभ होगा। दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जानकारी मिल सकती है। घर-परिवार में शांति रहेगी। जीवनसाथी से पूछ कर कार्य करें। दंपत्तियों के बीच के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
तुला राशिफल
आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। भाग्योदय होगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। गैरजरूरी कामों में खर्च अधिक होगा।
वृश्चिक राशिफल
आज आप की वजह से कई लोगों के कार्य सिद्ध होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सराहना होगी। निवेश के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है। किसी से तनाव के चलते आपका काम प्रभावित होगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। विवादों से दूर रहें।
धनु राशिफाल
आज का दिन अच्छा रहेगा। समाज से जुड़े कार्यों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य पूरे होंगे। नया कार्य आगे बढ़ेगा। युवाओं के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पुरानी बीमारी ठीक होने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे।
मकर राशिफल
किसी से आज आपको नुकसान हो सकता है। पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काफी मेहनत करने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। धन लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। अपरिचितों से सावधान रहें। युवा खुश रहेंगे।
पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार
कुंभ राशिफल
आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन नुकसान की आशंका है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। लेनदेन करते समय सावधान रहें। शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा को टालें। ज्यादा जोखिम न लें।
मीन राशिफल
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। घरेलू समस्याओं को सुलझा पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।