1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sunita Williams : सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी , बोलीं – यह घर वापसी जैसा होगा

Sunita Williams : सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी , बोलीं – यह घर वापसी जैसा होगा

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली हैं। इससे पहले सुनीता साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sunita Williams : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली हैं। इससे पहले सुनीता साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। वह कल 1 (7 मई) भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगी। उन्होंने कहा, “जब मैं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचूंगी तो यह घर लौटने जैसा होगा।” वह 2006 व 2012 में भी अंतरिक्ष की यात्रा पर जा चुकी हैं। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर कैलिप्सो मिशन का हिस्सा होंगी। अमेरिका स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, मिशन के लिए 2 सीनियर साइंटिस्ट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को चुना गया है।

पढ़ें :- ‘कौन पत्रकार है और कौन रील बनाने वाला, पहचानना मुश्किल’, महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार

सुनीता विलियम्स ने अपने दो मिशनों के तहत अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। ऐसे में अब तीसरी बार वो लगभग एक हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहेगी।

दरअसल, सुनीता विलियम्स स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। इसी के साथ सुनीता एक नए ह्यूमन-रेटेड अंतरिक्ष यान के पहले मिशन पर उड़ान भरने वाली पहली महिला होंगी। यह पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान होगा, जो 7 मई को लॉन्च होगा।

 

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...