Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वायनाड में भूस्खलन की भयावक घटना: CM ने की आपातकालीन बैठक, राहत और बचाव कार्य जारी

वायनाड में भूस्खलन की भयावक घटना: CM ने की आपातकालीन बैठक, राहत और बचाव कार्य जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

वायनाड। केरल के वायनाड में भूस्खलन की भयावक घटना हुई। इसको लेकर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक की। इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी भी शामिल हुए, जो वायनाड से ही हैं। बैठक में अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। इस भूस्खलन की भयावक वीडियो वायरल हो रही है, जो बेहद ही खौफनाक है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

भूस्खलन की घटना के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीश ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को तुरंत वायनाड पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए कहा।

भूस्लखन की ये घटना मीनाक्षी पुल के पास कलाड़ी में हुई, जो सुरंग निर्माण स्थल के नजदीक है। निर्माण स्थल पर खोदी गई मिट्टी का बड़ा ढेर भूस्खलन के दौरान ढह गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में लगातार हुई भारी बारिश के बाद ढीली मिट्टी धंस गई और नीचे गिर गई, जिससे कार्यस्थल के कुछ हिस्से दब गए।

राहत और बचाव कार्य जारी
भूस्लखन की इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल और बचाव सेवा कर्मियों, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement