Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Horrifying Video : अहमदाबाद के पारिस्कर-1 अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से बच्चों को इस तरह बचाते दिखे लोग

Horrifying Video : अहमदाबाद के पारिस्कर-1 अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से बच्चों को इस तरह बचाते दिखे लोग

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर स्थित खोखरा इलाके की परिष्कार सी बिल्डिंग में आज शाम भयंकर आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूदने लगे। देखते ही देखते आग फैलती गई और कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने मासूम बच्चों को नीचे लटकाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, नीचे की मंजिल पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सफलतापूर्वक बचा लिया। इस वीडियो में लोगों की चीखें और डर साफ देखा जा सकता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य रेस्क्यू दस्ते मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी आग

पुलिस के अनुसार, आग की शुरुआत छठी मंजिल के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी। इसके बाद आग धीरे-धीरे पूरे अपार्टमेंट में फैल गई। फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू टीम ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आवश्यक प्राथमिक सहायता दी जा रही है।

पूरे मामले की जांच की जारी

फिलहाल पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement