नई दिल्ली। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की शोहरत में हर दिन इजाफा हो रहा है। बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव की दुनिया में अलग ही पहचान बन रही है। क्रिकेट जगत (Cricket World) में उनको सदियों में आने वाले टैलेंट के रूप में देखा जा रहा है। क्रिकेट की दुनिया (Cricket World) में नाम बनाने वाले वैभव की ब्रांड वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है, जिसके साथ विज्ञापनों के लिए उनकी मांग में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि वैभव एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना चार्ज करते हैं।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा या नहीं? आज ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
टीनएज की उम्र में वैभव विज्ञापन या किसी भी तरह के प्रमोशन के लिए जो रकम ले रहे हैं, वो वाकई उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बड़े-बड़े स्टार भी इतनी डिमांड नहीं रख पाते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि वैभव एक दिन के ब्रांड प्रमोशन के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
बताया गया कि यह रकम सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए नहीं है, इसमें एंडोर्समेंट, शूट और अपीयरेंस के जैसे चीजें भी शामिल हैं। आईपीएल (IPL) से पहले वैभव का चार्ज बिल्कुल अलग था। कथित तौर पर भारत की टी20 लीग में आने से पहले कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे ब्रांड्स ने वैभव के साथ करीब 1 करोड़ की डील साइन की थी। आईपीएल (IPL) और अब टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने से वैभव की डिमांग बढ़ी है। हालांकि वैभव के ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement) या फिर किसी भी तरह के प्रमोशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव ने जुलाई में ही अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। अब तक उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकलीं, जिसमें हाई स्कोर 81 रनों का रहा।