पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव में जिले के सभी पांच विधानसभा में तीन प्रमुख दलों को मिले वोट पर गौर करें तो केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी फरेंदा विधानसभा में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेन्द्र चौधरी 13 हजार 157 वोट से पीछे रहे। भाजपा की जीत में सिसवा व पनियरा विधानसभा की अहम भूमिका रही। सिसवा में पंकज चौधरी को वीरेन्द्र चौधरी से सर्वाधिक 29 हजार 719 से आगे बढ़े और यहीं से उनकी जीत की मार्ग प्रशस्त हुई। पनियरा विधानसभा में भी पंकज चौधरी को वीरेन्द्र चौधरी की तुलना में 15 हजार 437 वोट अधिक मिला है।
पढ़ें :- सेमरहवा घाट को बड़ी सौगात:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 27 करोड़ का पुल मंज़ूर
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में फरेंदा में भाजपा इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी से पीछे रही। वीरेन्द्र चौधरी फरेंदा से ही विधायक हैं और यह उनका गृह क्षेत्र भी है। इसका फायदा उनको देखने को मिला। फरेंदा विधानसभा में पंकज चौधरी को 91579 वोट व वीरेन्द्र चौधरी को 104736 वोट मिला। यह अंतर और बढ़ सकता था लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पार्टी उम्मीदवार को सर्वाधिक वोट दिलाने के लिए पूरा जी-जान लगा दिए थे। सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेसी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी से महज 168 वोट की बढ़त मिली। सिसवा विधानसभा के बारे में यह कहा जा रहा था कि यहां पार्टी भीतरघात की शिकार हो सकती है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल व कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से सिसवा विधानसभा में पंकज चौधरी को सर्वाधिक वोट मिला। नौतनवा में कांटे के मुकाबले में भाजपा अपने प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन से 3265 वोट से आगे रही। पनियरा में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता अंगद सिंह, युवा नेता निर्भय कुमार सिंह, काशीनाथ, उमेश गुप्ता, अभय पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के प्रयास से पंकज को वीरेन्द्र के मुकाबले 15437 अधिक वोट मिला।
विधानसभावार मिले वोट का आंकड़ा
विधानसभा,पंकज चौधरी,मो.मौसमे आलम,वीरेन्द्र चौधरी
फरेंदा 91579 7083 104736
पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा
नौतनवा 105907 6388 102642
सिसवा 137732 5974 108013
महराजगंज 126286 5188 126118
पनियरा 128983 8260 113536
पोस्टल बैलेट के वोट में भी दिखा कांटे का टक्कर
पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत
लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से 1782 वोट पड़ा था। इसमें से 53 वोट रिजेक्ट हो गया। वैध पोस्टल वोट 1714 मिले। इसमें से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को 823, बसपा प्रत्याशी मो. मौसमे आलम को 62, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को 814 पोस्टल बैलेट से मत मिला था। बृजेश को आठ, विनोद पटेल को तीन, छेदी मजदूर को एक, रामप्रीत को एक व सुनील को दो पोस्टल बैलेट से मत मिला था।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट