Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: झांसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल

UP News: झांसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को जर्बरदस्त धमाका हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में घायल मजदूरों को हॉस्पिटस में भर्ती कराया गया। धमाके की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना समथर थाना क्षेत्र पहाड़ पुरा का है। मंगलवार को अवैध पटाखा का निर्माण कार्य हो रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर के समय अचानक फैक्ट्री के अंदर से जोरदार धमाके की आवाज आई और आग लग गई।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल

इलाके में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
Advertisement