Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 7 एयरबैग की सेफ्टी और 25 अपडेट्स के साथ Hyundai की सबसे सुरक्षित कार लॉन्च, इतनी है कीमत

7 एयरबैग की सेफ्टी और 25 अपडेट्स के साथ Hyundai की सबसे सुरक्षित कार लॉन्च, इतनी है कीमत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Hyundai मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2026 Verna को लॉन्च किया है, जिसमें 25 बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में हुए हैं। कंपनी मिड साइज सेडान सेगमेंट के खरीदारों को इसके जरिए टार्गेट कर रही है। ये कंपनी की सबसे ज्यादा सुरक्षित कारों में से एक है।

पढ़ें :- भारत में Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग शुरू, 500KM रेंज के साथ 20 लाख में हो सकती है लॉन्च

ये कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इस कार का भारत में सीधा मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है। नए अपडेट्स के साथ कंपनी इस कार की स्थिति को मजबूत करना चाहती है। नई Verna मल्टीपल वेरिएंट्स में मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।

कितनी है कीमत?

Hyundai Verna 2026 को कंपनी ने 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। कार की कीमत 10.98 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 18.25 लाख एक्स शोरूम तक जाती है। कार दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी। इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।

Verna 2026 के एक्सटीरियर अपडेट्स

हुंडई ने कार में कई सारे स्टाइलिंग अपडेट्स किए हैं, जिससे Verna ज्यादा मॉडर्न लगती है। रिफ्रेश्ड मॉडल में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ नया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है। इसके अलावा कार में 16-inch के डायमंड कट एलॉय व्हील्स मिलेंगे।

Advertisement