Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैने अपने पूरे जीवन में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी….संदेशखाली मामले में बोलीं ममता बनर्जी

मैने अपने पूरे जीवन में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी….संदेशखाली मामले में बोलीं ममता बनर्जी

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के आरोपों को लेकर भाजपा की तरफ से सरकार को घेरा जा रहा है। विधानसभा में भी इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद उनके विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

इस पूरे घटनाक्रम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मैने अपने पूरे जीवन में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, संदेशखाली में राज्य महिला आयोग को भेजा, पुलिस दल बनाकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “हम संदेशखालि में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement