Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया, वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा: सोनू सूद

मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया, वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा: सोनू सूद

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश के बाद सियासी सरगर्मी ​बढ़ गयी है। ​सरकार के इस फैसले का विपक्षी दल जमकर विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का भी इस मामले में बयान आया है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि, हर दुकान पर केवल एक ही नेम प्लेट होनी चाहिए: “मानवता”…सोनू सूद के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्प्णी की भी की गई।

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?

एक यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, थूक लगाई रोटी “सोनू सूद” को “पार्सल” की जाये, ताकि भाईचारा बना रहे! इस पर अभिनेता ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई, बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम…

पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

वहीं, इसके कुछ देर बाद सोनू सूद ने एक्स पर एक और पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने लिखा कि, मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सज़ा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय ज़रूरतमंद लोगों पे लगा दें। वैसे आप सब के लिए बता दूं, यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी, बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धर्म कोई भी हो..कोई ज़रूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है…

Advertisement