नई दिल्ली। संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार और विपक्ष में घमासान जारी है। बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, आतंकवाद कभी भी भारत की आत्मा को तोड़ नहीं पाएगा। मैं आज मोदी जी को उनकी दूरदर्शिता के लिए बहुत बहुत साधुवाद देता हूं। उनका बोला हुआ एक-एक शब्द सच हुआ है।
पढ़ें :- खाटूश्याम मंदिर से लौट रहे 4 यूट्यूबरों की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार
अमित शाह ने कहा, हमने उनके (पाकिस्तान) आतंकी शिविरों, आतंकी लॉन्चिंग पैड्स और आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तान ने) इसे अपने देश पर हमला माना। 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के आवासीय इलाकों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला किया। 9 मई को भारत की सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और रक्षा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद, पाकिस्तान लड़ने की स्थिति में नहीं था। पाकिस्तान घुटनों के बल हमारे डीजीएमओ को फोन किया कि अब आप रहम करो और हमले बंद करो।
मैं दुनिया के सामने गर्व से कहता हूँ… हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकते। pic.twitter.com/LzdDaBF7kv
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) July 30, 2025
पढ़ें :- Delhi School Girl Suicide : 12वीं की छात्रा ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिख लगाई आग, दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बैग किया जब्त
पहले हर हमले के बाद सिर्फ डोजियर भेजा जाता था, कभी उनको जवाब नहीं दिया, ऐसे में वो क्यों डरेंगे। लेकिन उनको जवाब देने का काम मोदी जी ने किया। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर किया… उनके अंदर खौफ पैदा हो गया और आज भी उनको पूरी तरह नींद नहीं आती। साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी की उदार नीतियों और तुष्टिकरण के दृष्टिकोण ने देश में आतंकवाद को पनपने और फलने-फूलने का मौका दिया। सौभाग्य से, अब हमारे पास ऐसा नेतृत्व है जो केवल दस्तावेज़ों पर निर्भर रहने के बजाय, निर्णायक कार्रवाई करके ब्रह्मोस मिसाइल तैनात कर रहा है।
गृहमंत्री ने आगे कहा, चिदंबरम जी के कार्यकाल में ही जब तक वो गृहमंत्री से नहीं गए, अफजल गुरु को फांसी नहीं हुई। मुंबई हमले के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये हमला तो आरएसएस ने कराया है…ये बोलकर ये लोग किसको बचा रहे हैं। मैं आज दुनिया के सामने, देश की जनता के सामने गर्व से कहता हूं कि हिंदू कभी टेररिस्ट नहीं हो सकता।