Caste-based discrimination against Dalit BJP MLA : लखनऊ के मलिहाबाद से बीजेपी की महिला विधायक जय देवी कौशल ने लखनऊ के काकोरी में मंदिर में पूजा के दौरान उनसे जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। जय देवी कौशल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह में जब वो पूजा के लिए पहुंची तो उनके साथ भेदभाव किया गया और उन्हें पूजा भी नहीं करने दी गई।
पढ़ें :- 'कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए, हम अपनी EVM भी अगली फ़्लाइट से भेज देंगे...' ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज
जानकारी के अनुसार, विधायक जय देवी कौशल के प्रयास से काकोरी में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह में विधायक और मंडल अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया था। जय देवी कौशल ने कहा, “मेरा कार्यक्रम था और मैंने समय दे दिया था और कल सुबह हम यहां पर पूजन करेंगे। लेकिन जब मैं वहां गई तो वहां सारी व्यवस्था हुई। लेकिन, मुझसे पूजा नहीं करवाई गई और आरती भी नहीं करने दी गई।”
महिला विधायक ने आगे कहा, “वहां मेरे साथ मंडल अध्यक्ष थे और भी सदस्य भी थे। जब हम गए तो वहां सभी लोग पहुंचे और पांच ईंटें रखकर एक पंडित ने सारा काम किया मैं वहां खड़ी रही लेकिन, मुझे कुछ नहीं कर दिया।” इस कथित भेदभाव के बाद बीजेपी विधायक ने कहा कि वो आलाकमान से इसकी शिकायत करेंगी।