Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं आपको हमारे नेताओं से परेशानी है तो हमें चौराहे पर खड़ा करके गोली मरवा दीजिए : संजय सिंह

मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं आपको हमारे नेताओं से परेशानी है तो हमें चौराहे पर खड़ा करके गोली मरवा दीजिए : संजय सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अमानत उल्लाह खान को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अमानत उल्लाह खान के खिलाफ संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया।

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?

कोर्ट के इस फैसले के बाद आप नेता संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा, Money Laundering के मामले अब ड्रामा बन गए हैं और यह BJP का सिर्फ़ एक हथियार है, जिसे केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रही है।

मोदी सरकार ने AAP के नेताओं पर PMLA का केस लगाया और इनकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ़ कर दिया कि इसके अंतर्गत नेताओं को ज़्यादा दिनों तक जेल में बंद नहीं किया जा सकता।

संजय सिंह ने आगे कहा, आज  अमानत उल्लाह खान जी को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि अगर आपको हमारे नेताओं से परेशानी है तो आप हमें चौराहे पर खड़ा करके गोली मरवा दीजिए।

पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत
Advertisement