पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता श्याम रजक ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उनहोंने राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि वह राजद की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक बार पार्टी छोड़ी थी, जिसके बाद वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे। राजद से इस्तीफे के बाद एक बार फिर से अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वो श्याम रजक फिर से जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
लालू प्रसाद यादव लिखे पत्र में श्याम रजक ने लिखा कि, मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। श्याम रजक ने अंत में अपने शायराना अंदाज में शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।