Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं प्रदर्शनकारियों से कहूंगा हिंसा ना करें, उग्र ना हों और बातचीत का दौर जारी रखें….किसान आंदोलन के बीच बोले अनुराग ठाकुर

मैं प्रदर्शनकारियों से कहूंगा हिंसा ना करें, उग्र ना हों और बातचीत का दौर जारी रखें….किसान आंदोलन के बीच बोले अनुराग ठाकुर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने-सामने आ गएं। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए, जबकि किसानों की तरफ से पथराव किया गया। वहीं, किसानों के विरोध के मद्देनजर टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक डालकर रोड को जाम कर दिया गया है। इन सबके बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रहीं हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के बढ़ावे के लिए और किसान के कल्याण के बहुत सारे कार्य किए हैं। जब किसानों ने मांग रखी तब हमने चर्चा के लिए एक दम से सहमति जताई। इस बार भी हमारे केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ गए और कई घंटे तक वार्ता भी की, जब किसान उठ कर चल पड़े तब भी हमने कहा कि चर्चा को जारी रखिए।

उन्होनें कहा कि, जब नए मुद्दे जुड़ते जाएंगे तो समय तो लगेगा.। हमारा कहना है कि हम नए विषयों पर भी चर्चा करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस पर अन्य लोगों से भी बात करनी पड़ेगी, क्या ये गलत हैं? मैं प्रदर्शनकारियों से कहूंगा कि हिंसा ना करें, उग्र ना हों। मैं किसान नेताओं से अनुरोध करता हूं कि कृप्या करके बातचीत का दौर जारी रखें।

बता दें कि, किसानों के दिल्ली कूच के बीच राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी अपील है कि वो किसानों से बात करें, उन्हें रोकने की कोशिश न की जाए। टिकैत ने कहा, वे किसान हैं और हमारी मांगें एक जैसी हैं। किसान कभी भी पीछे हटने वाले नहीं हैं और हमारा आंदोलन बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और जरूरत पड़ी तो हम भी शामिल हो जाएंगे।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement