Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

By Abhimanyu 
Updated Date

IAF Aerial Display-2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने रोडशो किया और नमो घाट पर ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ देखा। यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया और इसकी थीम ‘विंग्स ओवर गंगा’ है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

पढ़ें :- 94th IAF Day : भारतीय वायुसेना मना रही अपनी 94वीं वर्षगांठ का जश्न, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लड़ाकू विमानों की प्रदर्शनी

वाराणसी के नमो घाट पर ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना करतब दिखा। 94वें भारतीय वायु सेना दिवस समारोह राफेल लड़ाकू विमानों की झलक देखने को मिली। इस दौरान विमान एक साथ मिलकर एक व्यवस्थित फॉर्मेशन में आगे और वे गर्व के साथ भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया। फिर सूर्य की किरणों की तरह पूरे आसमान में फैल गए। वहीं, आसमान में दिल के आकार की आकृति बनाकर काशी के लोगों को सम्मान दिया गया। सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने बेहद सटीक उड़ान और तालमेल भरे हवाई करतब दिखाए, और शानदार आकृतियाँ बनाकर आसमान को सजा दिया।

भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए ‘प्रचंड’ फॉर्मेशन एक सटीक तीर के आकार (एरोहेड) में सामने से आगे बढ़ा है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई-30MKI, SCALP मिसाइल वाला राफेल, सेंसर-फ्यूज्ड हथियारों से लैस जगुआर, ‘क्रिस्टल मेज’ (Crystal Maze) से लैस मिराज-2000, और बियॉन्ड-विजुअल-रेंज मिसाइलों से लैस LCA तेजस व मिग-29 शामिल हैं।

वाराणसी के नमो घाट पर ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले 2026’ के दौरान, जब आसमान में भारतीय तिरंगा शान से लहरा रहा था, तब ‘DNA पैंतरेबाज़ी’ (DNA manoeuvre) आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम’ ने काशी के आसमान में एक शानदार हवाई प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वायु सेना के अनुशासन, सटीकता और बेहतरीन कार्य-कुशलता को दर्शाया है।

Advertisement