नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन में बड़े फेरबदल की मांग उठने लगी है। कांग्रेस की जगह किसी अन्य नेता को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की मांग हो रही है। पश्चिम बांगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी, जिसका समर्थन शरद पवार ने भी किया। अब पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का भी बयान आया है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
जिस तरह से राहुल गांधी जी मेहनत कर रहा है, प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति से मिलकर सुनकी समस्याएं सुन रहा है वो चाहे किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो, ऑटो रिक्शा चालक हो या सब्जी बेचने वाला हो। अगर विपक्ष के और कांग्रेस के सभी नेता भी उनसे सीख लेकर अपने अपने राज्य में इसी तरह से…
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) December 8, 2024
सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज़ के समय में इंडिया गठबंधन के लिए सबसे मजबूत नेता कोई है तो ममता बनर्जी है। अगर इंडिया गठबंधन के सभी दल ममता बनर्जी को अपने नेता के रूप में आगे आने दें तो यकिनन इंडिया गठबंधन सफ़ल होगा। इंडिया गठबंधन के लिए सबसे अच्छे नेता ममता बनर्जी ओर उद्धव ठाकरे जी हैं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
आज़ के समय में इंडिया गठबंधन के लिए सबसे मजबूत नेता कोई है तो ममता बनर्जी है।
अगर इंडिया गठबंधन के सभी दल ममता बनर्जी को अपने नेता के रूप में आगे आने दें तो यकिनन इंडिया गठबंधन सफ़ल होगा।
इंडिया गठबंधन के लिए सबसे अच्छे नेता ममता बनर्जी ओर उद्धव ठाकरे जी है- सत्यपाल मलिक (पूर्व…— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) December 8, 2024
हालांकि, इसके बाद सत्यपाल मलिक का एक और पोस्ट आया है। इसमें उन्होंने लिखा, जिस तरह से राहुल गांधी जी मेहनत कर रहे हैं, प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति से मिलकर सुनकी समस्याएं सुन रहे हैं वो चाहे किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो, ऑटो रिक्शा चालक हो या सब्जी बेचने वाला हो। अगर विपक्ष के और कांग्रेस के सभी नेता भी उनसे सीख लेकर अपने अपने राज्य में इसी तरह से मेहनत करे ओर ग़रीब आदमी की आवाज को मजबूती से उठाएं तो वही मजबूती वाला पुराना दौर बहुत जल्दी वापिस आ जाएंगा इस समय मोदी सरकार से अगर कोई टक्कर ले रहा है वह है राहुल गांधी असली विपक्ष की भूमिका राहुल गांधी ही रहा है।