Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति के सरकार गठन से पहले वहां का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। आज शाम पांच बजे महायुति सरकार का शपथ समारोह है। इससे पहले एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर संश्य बना हुआ है। दरअसल, एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता उदय सामंत ने कहा कि, अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। एकनाथ शिंदे जल्दी ही तय करेंगे कि क्या करना है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
शिवसेना नेता और निवर्तमान उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों ने तय किया है कि यदि एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे तो हम भी शामिल नहीं होंगे। सामंत ने कहा कि सभी मंत्री बुधवार की शाम को एकनाथ शिंदे से मिले थे और उन्हें इसके लिए राजी करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही कहा, हम सभी ने तय किया है कि हम सभी मिलकर काम करेंगे और जिला एवं नगर पंचायत के चुनावों में तीर और धनुष के सिंबल पर जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि मिलकर काम करेंगे और जिला एवं नगर पंचायत के चुनावों में तीन और धनुष के सिंबल पर जीत दर्ज करेंगे। उदय सामंत ने कहा कि मैंने और अन्य सभी नेताओं ने एकनाथ शिंदे से कहा कि यदि आप डिप्टी सीएम नहीं बने तो फिर हम सब भी सरकार में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों की जरूरत है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनें। वहीं उन्होंने साफ कर दिया कि अब तक एकनाथ शिंदे का शपथ लेना तय नहीं है। सामंत ने कहा कि अगले करीब एक घंटे में एकनाथ शिंदे इसके बारे में फैसला कर लेंगे।
फिर बढ़ गई हलचल
महाराष्ट्र में शाम पांच बजे महायुति सरकार का शपथ समारोह है। शपथ समारोह से पहले एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम पर शपथ लेने की खबर ने फिर वहां हलचल बढ़ा दी है। अब शाम पांच बजे ही स्पष्ट हो सकेगा कि एकनाथ शिंदे शपथ लेते हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो महायुति को बड़ा झटका लगेगा।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन