लखनऊ। प्रयागराज में इन दिनों बाढ़ का कहर जारी है। दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। अब प्रयागराज का थाना पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुंच गया है।
पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रयागराज के नाम पर 20 हज़ार करोड़ का स्मार्ट सिटी का जो फंड भाजपाई निगल गये, अगर ‘महाकुंभ के उस महाकोष’ का एक अंश भी सीवर और नाला सफ़ाई में लग जाता तो प्रयागराज का ये थाना आज तालाब न बनता। ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुंच गया है। भाजपा जाए तो सब कुछ सुधर जाए।
प्रयागराज के नाम पर 20 हज़ार करोड़ का स्मार्ट सिटी का जो फंड भाजपाई निगल गये, अगर ‘महाकुंभ के उस महाकोष’ का एक अंश भी सीवर और नाला सफ़ाई में लग जाता तो प्रयागराज का ये थाना आज तालाब न बनता।
ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुँच गया है।
भाजपा जाए तो… pic.twitter.com/heYA8wM5Z8
पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 8, 2025
प्रयागराज में बाढ़ का कहर जारी
बता दें कि, प्रयागराज के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद का सरकार दावा कर रही है लेकिन विपक्षी दल के नेता उनके दावों को सिर्फ कागजी बता रहे हैं।