Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो…’ राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में बिजली ठप करने की धमकी

‘अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो…’ राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में बिजली ठप करने की धमकी

By Abhimanyu 
Updated Date

Trump’s threat to Iran : ईरान के साथ चल रहे भीषन युद्ध के बीच, गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने ईरानी शासन को नई चेतावनियां दीं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो वह उसके बिजली पैदा करने प्लांट्स को तबाह कर देंगे। जिसके बाद ईरान को दोबारा खड़े होने का मौका नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- सरकार का बड़ा कदम : रसोई गैस की आपूर्ति अब और तेज होगी, टैंकर पहुंचेगा विशाखापत्तनम पोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दुनिया का एक आतंकवाद प्रयोजक देस्श बताया। उन्होंने कहा, “आज शाम जब हम बात कर रहे हैं, तो अमेरिका की सेना द्वारा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किए हुए अभी सिर्फ़ एक महीना ही बीता है; इस ऑपरेशन का लक्ष्य दुनिया का नंबर एक आतंकवाद-प्रायोजक देश, ईरान था। पिछले चार हफ़्तों में, हमारी सेनाओं ने युद्ध के मैदान में तेज़, निर्णायक और ज़बरदस्त जीत हासिल की है।”

ट्रंप ने कहा, “…हमें उनके तेल की ज़रूरत नहीं है। उनके पास जो कुछ भी है, हमें उसकी कोई ज़रूरत नहीं है; लेकिन हम वहां अपने सहयोगियों की मदद के लिए मौजूद हैं।” उन्होंने आगे कहा, “…जून में, मैंने ईरान की मुख्य परमाणु सुविधाओं पर हमला करने का आदेश दिया था—एक ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। उन शानदार B-2 बमवर्षकों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। हमने उन परमाणु ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इसके बाद, वहाँ की सरकार ने एक बिल्कुल अलग जगह पर अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की, जिससे यह साफ़ हो गया कि परमाणु हथियार हासिल करने की अपनी कोशिश को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं था…”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “…मैंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की अपनी घोषणा में कहा था, हमारे उद्देश्य बहुत ही सरल और स्पष्ट हैं। हम उस शासन की अमेरिका को धमकाने या अपनी सीमाओं के बाहर अपनी ताकत दिखाने की क्षमता को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहे हैं। ” ईरान को धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा, “…अगर इस दौरान कोई समझौता नहीं होता है, तो हमारी नज़रें अहम ठिकानों पर हैं। अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हम उनके हर एक बिजली पैदा करने वाले प्लांट पर बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, और शायद एक ही समय पर। हमने उनके तेल ठिकानों पर हमला नहीं किया है, हालाँकि वह सबसे आसान निशाना है, क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें बचने या दोबारा खड़े होने का ज़रा भी मौका नहीं मिलेगा…”

पढ़ें :- यूके के प्रधानमंत्री स्टारमर का बड़ा बयान, कहा- यह हमारा युद्ध नहीं है, हम सभी तूफानों का सामना करने को तैयार
Advertisement