West Bengal Vote Counting Live : पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। भाजपा ने वोटों की गिनती के दौरान बड़ी बढ़त बना रखी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टी में जश्न का माहौल है। इस बीच, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर तंज़ कसा है। कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा, “अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।”
पढ़ें :- Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी
अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा ।।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 4, 2026
सत्ताधारी टीएमसी ने चुनाव आयोग की ओर से एक साथ सभी 293 सीटों पर रुझान जारी नहीं करने पर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बंगाल के बारे में ज़रूरी जानकारी। भारत चुनाव आयोग (@ECISVEEP) सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है? EC ने जान-बूझकर 70 से ज़्यादा सीटों के रुझान नहीं दिखाए हैं। कृपया सभी 293 सीटों का डेटा तुरंत जारी करें।”
पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?
IMPORTANT ON BENGAL. WHY IS @ECISVEEP NOT RELEASING TRENDS FOR ALL 293 Bengal seats? More than 70+ seats trends have been intentionally NOT SHOWN by EC. Please IMMEDIATELY release the data for all 293 seats.
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) May 4, 2026
12:13 बजे तक चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान
चुनाव आयोग की ओर से 12:13 बजे तक 293 में से 264 सीटों पर रुझान जारी किए गए हैं। जिनमें बीजेपी 169 सीटों, टीएमसी 91 और अन्य पार्टियों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि माल्टा में दोबारा वोटिंग होनी है। टेलीविजन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रुझानों में बीजेपी 185, टीएमसी 101 और अन्य पार्टियां 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।