Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से वापसी हो रही है, जबकि महाविकास अघाडी को बड़ा झटका लगा है। महायुति 229 और महाविकास अघाडी 51 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ हो गया कि, महायुति की महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम
रुझानों में मिले प्रचंड बहुमत पर भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस का अहम बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”एक है तो ‘सेफ’ है! मोदी है तो मुमकिन हैं!”
वहीं, इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने सरकार ठीक से चलाई…इसलिए लोगों ने अपना भरोसा जताया। 2019 में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हटाकर भाजपा का गठबंधन तोड़ दिया।
एक है तो ‘सेफ’ है !
मोदी है तो मुमकिन हैं ! #Maharashtra #महाराष्ट्र— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2024
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया। बिहार में एनडीए सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है, उत्तर प्रदेश में NDA 6 सीटों पर और राजस्थान में 4 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पता चलता है कि लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है। जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा और आपको इसके बारे में बताएगा। आज महायुति अपनी जीत का जश्न मना रही है और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।