पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वहां पर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार विधानसभा में भी मतदाता पुननरीक्षण को लेकर बवाल जारी है। गुरुवार को विपक्षी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ये लोग लाखों लोगों का नाम काटना चाहते हैं तो हम चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर अब तरह तरह की अटकलें शुरू हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि, इंडिया गठबंधन के नेताओं का साथ तेजस्वी यादव को मिल सकता है। मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार को तेजस्वी यादव ने कहा, एक बात स्पष्ट है कि सबकुछ तय हो गया है कि बेईमानी करनी ही है, वोटर लिस्ट से लाखों लोगों का नाम काटना है तो हम चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं। हम सभी दल के लोगों से बात करेंगे। हम इसपर गंभीर होकर चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं, यह विकल्प हमारे पास खुला है।
वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर पप्पू यादव का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव ने अगर ये बात कही है तो उन्हें स्वतंत्र बात करनी ही चाहिए। लेकिन हमारा विश्वास सुप्रीम कोर्ट के साथ है और हमारा विश्वास इस सदन के साथ है हर कीमत पर अगर सदन में हमारी बात दबाई जाएगी तो सुप्रीम कोर्ट में तो नहीं दबाई जाएगी ना और जब सारे रास्ते बंद हो जाएंगे तब तेजस्वी जी ने जो कहा है वह अंतिम प्रक्रिया है उससे पहले हम सब लोग मिलकर दोनों सदनों से इस्तीफा देकर और सत्ता पक्ष को अकेले सदन चलाने दें।