लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने विक्ट्री परेड निकाली। अब इसको लेकर बजरंग पुनिया ओर विनेश फोगाट ने निशाना साधा है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि, बृजभूषण सिंह पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद रोड शो कर रहा है और अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि अभी 6 महिला पहलवानों के केस कोर्ट में चल रहे हैं। जब महिला पहलवान आंदोलन पर बैठी थीं, उसी समय ही नाबालिग महिला पहलवान बृजभूषण के दबाव में पीछे हट गई थी जबकि एक बार वह बृजभूषण के ख़िलाफ़ गवाही दे चुकी थी।
बृजभूषण सिंह पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद रोड शो कर रहा है और अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि अभी 6 महिला पहलवानों के केस कोर्ट में चल रहे हैं.
जब महिला पहलवान आंदोलन पर बैठी थीं, उसी समय ही नाबालिग महिला पहलवान बृजभूषण के दबाव में पीछे हट गई थी जबकि एक बार वह बृजभूषण के ख़िलाफ़…
— Bajrang Punia
(@BajrangPunia) May 28, 2025 पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
उन्होंने आगे लिखा, बृजभूषण अभी भी बाक़ी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापिस लें, क्योंकि उसे सेक्सुअल हरासमेंट की पीड़िताओं को झुकाकर दोबारा रोड शो निकालकर अपनी ताक़त दिखाने का मन कर रहा होगा। कई बार लगता है कि आज भी क़ानून राज गुंडों के सामने बौना है।
“लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है,
तुम झूठ को सच लिख दो, अख़बार भी तुम्हारा है!
हम इसकी शिकायत करते तो कहाँ करते,
सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!!” https://t.co/ODDnemLqpf— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 28, 2025
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि, “लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो, अख़बार भी तुम्हारा है! हम इसकी शिकायत करते तो कहाँ करते, सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!”