Sawan 2025: सावन भक्ति और हरियाली का महीना होता है इसमें नारिया शृंगार करती हैं। खासकर मेहंदी इसमें सबसे मोस्ट इंपोर्टेंट माना जाता है । लेकिन जो महिलाए ऑफिस वर्क से परेशान रहती हैं उनके पास मेहंदी लगाने का बहुत कम टाइम रहता है। आज हम मै आपको कुछ ऐसे ट्रिक बताऊँगी जिससे आप कम टाइम में मेहंदी लगा लेंगी और आपका हाथ बहुत खूबसूरत दिखेगा।
पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी
सावन में ऐसे दिखेंगे आपके हाथ सुंदर
सिर्फ उंगलियों में ही लगाएँ मेहंदी
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो ऐसी डिजाइन लगाएं जो आसानी से लग जाए। आप सिर्फ अपनी उंगलियों के पोर को मेहंदी से भर सकते हैं। या ऐसी कई सुंदर मेहंदी डिजाइन हैं जो सिर्फ उंगलियों में लगाकर पूरे हाथ की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
हरी चूड़ियां
अगर आप सावन में ज्यादा समय न होने के कारण मेहंदी नहीं ला पा रही हैं तो अपने हाथों को त्योहार के मुताबिक सजाने के लिए हरे रंग की चूड़ियां पहनें। सावन में इस रंग की चूड़ियां आपकी कलाइयों को बेहद सुंदर बना देंगी।
नेल पॉलिश
हाथों की सुंदरता को नेल पेंट या मिनी नेट आर्ट से बढ़ा सकते हैं। एक सॉफ्ट या ब्राइट कलर की नेल पॉलिश हाथों को आकर्षक बना देती है। थोड़ा सा ग्लिटर या मिनी आर्ट लुक में चार चांद लगा सकता है।
पढ़ें :- दाग-धब्बे और डल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है चावल का पानी? एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका
मेहंदी स्टिकर्स
अगर मेहंदी लगाकर सुखाने तक का आपके पास नहीं है तो पांच मिनट में मेहंदी लगाकर रंगत ला सकते हैं। इसके लिए बाजार में मेहंदी स्टीकर्स आने लगे हैं। अगर समय नहीं है तो 5 मिनट में लगाने वाले हिना स्टिकर या टेटू भी एक अच्छा रास्ता है।