Health care tips : कीवी जिसे सुपर फूड माना गया है। देखा जाता है अक्सर घरों में कीवी तब आता है जब कोई में बीमार रहता है। भले ही लोग कीवी को महंगे होने के नाते रोज नही खा पाते हैं। लेकिन इसका फायदा तो हमेशा वैसे ही बना रहता है।एक रिसर्च में पाया गया रोज रात में सोने से पहले kiwi का सेवन करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। इसमें मौजूद सेरोटोनिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को आराम देते हैं और मानसिक तनाव को कम करते हैं।इसके अलावा कीवी हार्ट, पाचन तंत्र, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए भी बेहद अच्छा गया है। अगर आप सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं। तो कीवी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
पढ़ें :- Nutritional deficiencies : पोषक तत्वों की कमी से पैरों में हो सकता है दर्द,जानें राहत के उपाय
जानिए कीवी के फायदे
1 – नींद न आने की बीमारी को करे दूर
कीवी में सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो की शरीर को शांत करते हैं और स्लीप क्वालिटी को बेहतर में मदद करते हैं । रात को सोने से पहले कीवी खाना सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।
पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत
2 – इम्यूनिटी बढ़ाने में करे मदद
कीवी में विटामिन सी की मात्र भरपूर होती है।इसीलिए ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और वायरल संक्रमण से बचाता है।
3 – ग्लौइंग स्किन को पाएँ
एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। कीवी से त्वचा ग्लोइंग और जवां बनी रहती है। अगर आप अपने स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं तो इस फल को खाना न भूलें।
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
4 – पाचन को मजबूत बनाए
इसमें एंजाइम्स पाया जाता है। ये हमारे भोजन को पचाने में मदद करता है। खासकर प्रोटीन को। कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
5 – दिल के लिए अच्छा
पढ़ें :- Jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे , जानें सेवन का सही तरीका
पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर कीवी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और हार्ट हेल्थ को को बेहद अच्छा बनाता है।
पढ़ें :- नहीं रहे 'CID' और 'आहट' के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा