Rahul Gandhi in Assam: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम पहुंचे हैं। असम में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, जो अडानी-अंबानी को आपका धन, आपकी जमीन देने में लगे हुए हैं। लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा।
पढ़ें :- प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप लोग कांग्रेस पार्टी के शेर-शेरनियां हैं। शेर और शेरनियां किसी से भी नहीं डरते हैं। आपके DNA में कांग्रेस की विचारधारा है। आज पूरे देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ RSS की नफरत और हिंसा की विचारधारा है- बांटने की विचारधारा है। दूसरी तरफ कांग्रेस की सत्य और अहिंसा की विचारधारा है-जोड़ने की विचारधारा है।
उन्होंने आगे कहा, मैं जो बोलता हूं, वो होता है। मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा। मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे। ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी। ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है। ये व्यक्ति 24 घंटा असम की जमीन चोरी करता है- कहीं सोलर पार्क के नाम पर, कहीं रिसॉर्ट के बहाने- और ये बात असम का बच्चा-बच्चा जानता है।
मैं जो बोलता हूं, वो होता है।
मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा।
पढ़ें :- Lucknow News: एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।
ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी।… pic.twitter.com/UFFrwM4a0r
— Congress (@INCIndia) July 16, 2025
राहुल गांधी ने आगे कहा, आज जो असम में हो रहा है, वही पूरे देश में हो रहा है। यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, जो अडानी-अंबानी को आपका धन, आपकी जमीन देने में लगे हुए हैं। लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, पर उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद भी खरीददार बिल्डर से मांग सकते हैं मुआवजा
साथ ही कहा, महाराष्ट्र का चुनाव BJP और चुनाव आयोग ने चोरी किया है। वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है। ये लोग अब बिहार में नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं। उस वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को हटाया जा रहा है। इसमें गरीब, मजदूर, किसान हैं और कांग्रेस-RJD के वोटर शामिल हैं। हम बिहार में इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और इनपर दबाव बना रहे हैं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और यहां के मतदाताओं से कहना चाहता हूं- जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया, जो काम ये बिहार में कर रहे हैं- वही काम ये लोग असम में भी करेंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।