रुद्रपुर। चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी (Indane Gas Agency) के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी (Commits Suicide) से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या (Commits Suicide) के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना का असर रुद्रपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी (Indane Gas Agency) के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों (Gas cylinders) की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।
पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज
अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलिंडर (Gas cylinders) लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।