1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बदमाशों ने किच्छा बाइपास रोड पर एक युवक से स्कूटी छीन ली है। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिया और भागते समय उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sushil Sah 
Updated Date

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बदमाशों ने किच्छा बाइपास रोड पर एक युवक से स्कूटी छीन ली है। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिया और भागते समय उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, व्यापारी को बनाया निशाना

लूट का विरोध करने पर किया लहूलुहान

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खेड़ा निवासी एक युवक अपनी स्कूटी से किच्छा बाइपास रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और जबरन स्कूटी छीनने का प्रयास करने लगे। जब युवक ने अपनी स्कूटी बचाने के लिए बदमाशों का विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के सिर पर तमंचे के बट से कई प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पीछे से दो फायर

घायल होने के बावजूद भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी स्कूटी लेकर वहां से भागने लगा। युवक को भागता देख बौखलाए बदमाशों ने उसे रोकने और डराने के लिए पीछे से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज और युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पहुंच गए।

पढ़ें :- सारण के मांझी में गोली लगने से घायल हुआ युवक, छपरा से PMCH किया गया रेफर

भीड़ जुटती देख फरार हुए बदमाश

आपको बता दें कि जैसे ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी वैसे ही पकड़े जाने के डर से चारों बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित युवक की कथनानुसार रुद्रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही हैं।

पढ़ें :- हरिद्वार में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...