Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. MP में युवक को हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, चरित्र प्रमाण पत्र में पुलिस ने लिखकर दिया-” आवेदक सीएम हेल्पलाइन में बार बार शिकायत करने का आदी है।”

MP में युवक को हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, चरित्र प्रमाण पत्र में पुलिस ने लिखकर दिया-” आवेदक सीएम हेल्पलाइन में बार बार शिकायत करने का आदी है।”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश के बैतूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करना महंगा पड़ गया। युवक ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया तो पुलिस ने समय पर इसे जारी नहीं किया। देरी से परेशान होकर आवेदक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कर दी।

पढ़ें :- ठंड आते ही दिल्ली की हवा में घुल जाती है इन फूलों की खुशबू, लेकिन नाम है ‘शैतान का पेड़!' कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पुलिसकर्मियों ने जब चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया, तो उसमें लिखा कि रुपेश के खिलाफ थाने में कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है, लेकिन साथ ही प्रमाण पत्र पर लाल स्याही से यह लिख दिया, कि आवेदक सीएम हेल्पलाइन में बार बार शिकायत करने का आदी है।

यह टिप्पणी न केवल नियमों का उल्लंघन थी, बल्कि एक आम नागरिक के अधिकारों पर भी सवाल खड़ा करती है। यह चरित्र प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला सामने आया तो जिले हड़कंप मच गया।

शिकायत मिलने के बाद बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने तत्काल कार्ऱवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम और आरक्षक विप्लव मरासे को निलंबित कर दिया।एसपी ने बताया कि आवेदन ने शिकायतकी थी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करके उसके चरित्र प्रमाण पत्र को बदलकर दूसरा चरित्र प्रमाण पत्र दिया गया है।

पीड़ित युवक रुपेश देखमुख ने बताया कि वोल्वो आइसर कंपनी के भोपाल प्लांट में काम करते है और उसके लिए हमें चरित्र प्रमाम पत्र की जरुरत थी। पुलिसकर्मियों चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दे रहे थे।इसे लेकर सीएम हेल्पालाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने एक नोट लिखकर प्रमाण पत्र थमा दिया। जबकि इसके पहले रुपेश ने कभी भी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत नहीं की थी।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात
Advertisement