पटना।बिहार के पटना में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज (student Harsh Raj) को सोमवार को लॉ कॉलेज के पास पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। वह लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से एग्जाम देकर निकला ही था कि लाठी-डंडे और रॉड से लैस कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
छात्र की मौत के बाद नाराज छात्रों ने विरोध में मंगलवार को पटना विवि के गेट पर प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के समझाने के बाद छात्र वापस लौट गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रो ने हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। छात्र नेता हर्ष राज मर्डर केस में पटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता हर्ष राज की अपराधिक तत्वों द्वारा लाठी डंडों से पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। ये घटना बेहद निंदनीय है । शिक्षा के मंदिर में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए ऐसे में मैं और मेरी पार्टी बिहार सरकार से मांग करती है की दोषियों को जल्द से जल्द…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) May 28, 2024
पढ़ें :- मेरठ में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति और बेटा हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस का कहना है कि पटना में लॉ कॉलेज में परीक्षा देने आए एक छात्र के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की। छात्र को कई गंभीर चोटें आय़ी थी। घायल अवस्था में छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके की बताई जा रही है।