मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) बाहर से जितनी चकाचौंध से भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही खोखली होती है। पर्दे के पीछे कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच (Casting Couch) का सामना कर चुकी हैं। उन्हीं में से एक मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Actress Debina Bonnerjee) भी हैं।
पढ़ें :- कास्टिंग काउच पर छलका तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'गुलाबो' का दर्द, होटल के कमरे में बुलाने पर दिया करारा जवाब
मनीषा रानी के पॉडकास्ट में देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बताया था कि करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने उनसे भद्दी डिमांड की थी, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई थीं। दरअसल, मनीषा रानी ने देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) से पूछा था कि क्या कभी उन्होंने कास्टिंग काउच (Casting Couch) का सामना किया है? इस पर देबिना ने हामी भरी थी। अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए देबिना ने कहा कि करियर की शुरुआत में जब मैं साउथ में काम कर रही थी, तब मुझे एक डायरेक्टर ने कहा कि क्या कर रही हो शाम को…चलो मेरे साथ। ‘उस समय मैं इतनी छोटी थी, मुझे पता ही नहीं था कि मैं डायरेक्टर को मना भी कर सकती हूं। मुझे नेगेटिव सी फीलिंग आ रही थी। ‘लेकिन ड्राइव पर
‘मैं काफी घबरा गई थी, मुझे लगा कि मैं कहां गई अंधेरे में…अगर इसने मुझे एक घूंसा भी मार दिया तो मैं मर ही ना जाऊं। फिर कांपती हुई आवाज में मैंने बोला मैं कंफर्टेबल नहीं हूं। ‘उसके बाद जब गुरमीत मेरी जिंदगी में आए, तब मुझे एहसासा हुआ कि मेरी सेफ स्पेस वही हैं।’ देबिना के खुलासे ने मनीषा रानी (Manisha Rani) को भी हैरान कर दिया था। बता दें कि देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री से पहले साउथ फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। लेकिन उन्हें सबसे तगड़ी पहचान साल 2008 में आए शो ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर मिली। देबिना आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।