Gomti Book Festival : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि युवा पीढ़ी किताबों से जुड़ी रहे और सोशल व डिजिटल मीडिया पर बहुत ज़्यादा समय न बिताए। लखनऊ बुक फ़ेस्टिवल की पहल को युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के मक़सद से समर्थन दिया गया।
पढ़ें :- 'यादव मुसलमान होता तो एनकाउंटर...' कौन हैं काजल निषाद, जो गोंडा हत्याकांड पर पुलिस से भिड़ गईं?
सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विज़न से प्रेरित होकर शिक्षा मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में हर साल आयोजित होने वाले पुस्तक मेलों के माध्यम से भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की एक अभिनव पहल को आगे बढ़ा रहा है। युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने मुद्दे पर सीएम योगी ने चिंता व्यक्त की और कहा, ‘जो हम सबकी चिंता रही है कि आजे के डिजिटल युग में हमारा युवा पुस्तकों से दूर होकर के अपना समय सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया के माध्यम से खराब करता है।’
सीएम ने कहा कि जब उनके पास पुस्तक मेले का प्रस्ताव आया तो उन्होंने इसका समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह लखनऊ का पंचम पुस्तक महोत्सव है, जो गोमती पुस्तक महोत्सव के रूप में आयोजित हो रहा है। यहां 80 से बढ़कर 250 स्टॉल लगाए गए हैं। अगले 9 दिनों तक हजारों युवाओं और छात्रों को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां वे विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक, मनोरंजन से जुड़ी और रोचक पुस्तकों को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी ले सकेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि पुस्तक मेले में विभिन्न पुस्तकों का विमोचन होगा। लेखकों को जानने, उनके साथ बैठने और उनकी अभिव्यक्ति को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभिन्न लेखकों और महापुरुषों की जीवन यात्रा को उनकी Autobiographies के माध्यम से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा।